Rashifal 13 मार्च 2025 & Panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 13 मार्च 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।
13 मार्च 2025 यानी गुरुवार का पंचांग
फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), फाल्गुन। चतुर्दशी तिथि 10:36 AM तक उपरांत पूर्णिमा। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 06:19 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। धृति योग 01:02 PM तक, उसके बाद शूल योग। करण वणिज 10:36 AM तक, बाद विष्टि 11:27 PM तक, बाद बव। 13 मार्च गुरुवार को राहु 02:05 PM से 03:33 PM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।
13 मार्च 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से बाहर निकाल देना चाहिए। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से बचें। अपना रुख नरम रखें व अनावश्यक नोक-झोंक से बचें। आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आ सकती है। किसी से दोस्ती करने से पहले एक बार जरूर सोचें। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के बारे में कोई नई योजना बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। विवाहित लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो मुहूर्त देखकर कर सकते है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर होंगे। भगवती को लाल सिंदूर चढ़ाएं, सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है, अपनी वाणी पर संयम रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, किसी बड़े से सलाह जरूर लें। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूटस खाएं। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होगी, साथ में डिनर का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। छोटी कन्या को लाल चूड़ियां दान करें, रूके काम बनेंगे।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा; लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी सामाजिक संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। वर्किंग लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। लवमेट के साथ शॉपिंग जाने का प्लान बना सकते हैं। काली उड़द का दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप शांति और तालमेल बनाए रखने में क़ामयाब रहेंगे। एक बंटा हुआ घर बिखर जाता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। राहत के लिए तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद साबित होगी। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी, आप काफी राहत महसूस करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से ऑफर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। शाम के समय माता को लाल फूल चढ़ाएं, मन शांत रहेगा।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : ज़्यादा पेट भरकर खाने से और मदिरा-सेवन से बचें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। मुमकिन है कि यह आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब दिनों में से एक हो।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



