Rashifal 22 अप्रैल 2025 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 अप्रैल 2025 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।
22 अप्रैल 2025 यानी मंगलवार का पंचांग
बैशाख कृष्ण पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। नवमी तिथि 06:13 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र श्रवण 12:44 PM तक उपरांत धनिष्ठा। शुभ योग 09:13 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग। करण तैतिल 06:41 AM तक, बाद गर 06:13 PM तक, बाद वणिज 05:34 AM तक, बाद विष्टि। 22 अप्रैल मंगलवार को राहु 03:35 PM से 05:11 PM तक है। 12:31 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
22 अप्रैल 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। साथ ही आज घर के किसी बड़े मामले में आपको निर्णय लेना पड़ सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है लवमेट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहेगा।
♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश करें। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है जिसके कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों से मेलमिलाप बढेगा।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने व्यवहार के प्रति दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते है। जिससे आपके दुश्मन भी आज दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। परिवारवालों के साथ बाहर शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। जहाँ आपको डिस्काउंट मिलेगा। आज लॉ ग्रेजुएट को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते है। लवमेट के साथ टाइम स्पेंड करने से आपके रिश्तों में नजदीकीयां आऐंगी। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। भाग्य आपके साथ है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर सकते हैं। अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरुरी है आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। केसर का तिलक लगाने से आपको हर काम में फायदा होगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपको व्यापार में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों की वजह से प्रमोशन मिल सकता है। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज परिवार के साथ कोई मूवी देखने जा सकते है। लवमेट आज शॉपिंग करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करने से आपके परिवार में खुशियां बरकरार रहेगी।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। गलतफहमी दुर्घटना से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। घर में अपनों की चिंता रहेंगी तो उसका असर आपकी मानसिकता पर पड़ सकता है जिसके चलते लोगों से विचार ना मिलें। आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



