Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 30 अप्रैल 2025 का जानें राशिफल

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 30 अप्रैल 2025 का जानें राशिफल

Rashifal 30 अप्रैल 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 30 अप्रैल 2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार का पंचांग  

बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। तृतीया तिथि 02:12 PM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र रोहिणी 04:18 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। शोभन योग 12:01 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग। करण गर 02:12 PM तक, बाद वणिज 12:43 AM तक, बाद विष्टि। 30 अप्रैल बुधवार को राहु 12:24 PM से 02:00 PM तक है। 03:14 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

30 अप्रैल 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। आज के दिन स्त्री पक्ष आपके लिए बहुत सहयोगी रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। वाद विवाद से आप जितना हो सके उतनी दूरी बनाये रखे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं इस दन पूरी होती दिखेगी। सभी प्रकार के कष्टों का निवारण इस दिन हो सकता है। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कुछ अच्छी खबर मिलने से आज आप उत्साहित रहने वाले हैं।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों की सहायता के साथ आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे।जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी आपके घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। माँ लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। व्यापार-धंधे में फायदा होगा एवं परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको अपने काम धंधे में लगातार प्रगति हासिल होगी। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यस्थल में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य को तत्काल देखभाल की आवश्यकता है। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपके व्यापार में लाभ होने की संभावना है। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है, मगर अधिक व्यय हो जाने से तनाव बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। पुराने मामले आपके इस दिन ख़त्म हो सकते है। कार्य स्थल पर आपको अपार सम्मान मिलेगा। आप अपने दार्शनिक और प्रेमपूर्ण रहेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मां की सेहत को लेकर आपको चिंतित बनाए रखेगी। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते है। नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटीज़ मिलेगी। इस राशि के आई। टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ की प्राप्ति होगी।  माँ लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें तथा अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। कानून से जुड़ी हुई मामले आप लोगों को परेशान कर सकती है।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates