Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 14 मई 2025 का राशिफल जानें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 14 मई 2025 का राशिफल जानें

Rashifal 14 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज  14 मई 2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

 14 मई 2025 दिन बुधवार का पंचांग  

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। द्वितीया तिथि 02:29 AM तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र अनुराधा 11:47 AM तक उपरांत ज्येष्ठा। परिघ योग 06:33 AM तक, उसके बाद शिव योग। करण तैतिल 01:35 PM तक, बाद गर 02:29 AM तक, बाद वणिज। 14 मई बुधवार को राहु 12:23 PM से 02:01 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

14 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। ज़िद्दी बर्ताव न करें इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप जो भी काम करना चाहेंगे वो आपके मन- मुताबिक पूरे होंगे। साथ ही नये व्यापार में लाभ मिलने के भी चांस बन रहे है। आपके पहले के अटके  हुए सारे काम आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रूके काम को आज आप पूरा कर लेंगे।  लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके पार्टनर का मन प्रसन्न रहेगा। घर से बाहर निकलते समय मां दुर्गा के चरणों में नमस्कार करें, आपको शुभ समाचार मिलेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा। खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। कामकाज में मन कम लगेगा। कोई न कोई चिंता भी रहेगी। विवाद में पड़ने से बचें। कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। पेट के रोग और मानसिक तनाव भी रहेंगे।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको करियर के नए अवसर मिलेंगे। मेहनत से आगो बढ़ें। आज आप दूसरों की जितनी मदद करेगें, उसका दोगुना प्रतिफल आपको भविष्य में मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लोगों से मुलाकात होगी, साथ ही कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, किसी अच्छी कम्पनी से नौकरी ज्वाइनिंग का ऑफर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज प्रेमी और जीवनसाथी ही आपकी बड़ी ताकत होगा। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कामकाज बढ़ सकता है। आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है। प्रेम में भी सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपको नए मौके मिल सकते हैं और आने वाले समय में आप प्रगति करने में सफल हो सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन शुभ है। नयी योजना बना सकते है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी से अपनी निजी बातें शेयर ना करें। घर में काम का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके प्रति संवेदनशील रहेंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : निचले वर्ग के लोगों से मदद और फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। आज आपको एक नई शुरुआत का मौका आपको मिल सकता है। जूनियर और सीनियर सब आपकी मदद करेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप सफल हो सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। आज आप प्रेम की तलाश में भावुक हो सकते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए खर्चा भी करेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। ऑफिस में आज उलझे हुए मामले क्लीयर हो जायेंगे। आज आपको कार्यक्षमता के आधार पर सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नये तरीकों को अपनाने की कोशिश भी करेंगे। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर लें। फायदा जरूर होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। खाने-पीने की चीजों की खरीदारी के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। आपके सारे काम आसानी से हो जाऐंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपके कामकाज में या उनको करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में मन कम लगेगा। काम कम होगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। लवर से बहस हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियों को लेकर कोई सवाल भी उठा सकता है। बहस हो सकती है। कुछ लोग आपकी मेहनत का क्रेडिट खुद लेने की कोशिश करेंगे। अपनी स्थिति सबके सामने स्पष्ट करने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates