– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 10 मार्च 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20240309 WA0001

Share this:

Rashifal 10 मार्च 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 10 मार्च 2024 रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

 10 मार्च 2024 रविवार का पंचांग

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), माघ। अमावस्या तिथि 02:30 PM तक उपरांत प्रतिपदा। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 01:55 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा। साध्य योग 04:13 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण नाग 02:30 PM तक, बाद किस्तुघन 12:36 AM तक, बाद बव। 10 मार्च रविवार को राहु 05:01 PM से 06:30 PM तक है।08:40 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

 10 मार्च 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। अत्यधिक खर्च आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है । यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप तरक्की की राह पर चलते रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपकी राह में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। काम की अधिकता रहने के कारण आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज अत्यधिक धन ना लगाएं। बिजनेस में बनाई गईं योजनाएं सफल नहीं होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ें अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी नए काम को करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें।

♊ मिथुन :(क, छ, व, घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा कोई अहम फैसला बहुत ही सावधानी से लें।  जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें  दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मधुर रहेंगे। यदि परिवार में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी। 

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो  उसमें आपको एक्शन में आना होगा, तभी वह समाप्त हो सकेगा। अपने शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे।  इसके साथ-साथ आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए भी समय निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सोच विचार अवश्य करें। आपके आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों  सावधानी बरतें। यदि आप किसी वाद विवाद में फंसे हुए थे, तो उसे बाहर निकालने के लिए अपने भाई व बहनों से बातचीत करें। संतान की तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में आज आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह  बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें।  अपने डेली रूटीन में आप बदलाव कर सकते हैं। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी छवि और निखर कर आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि संपत्ति संबंधित समस्याओं को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आप यदि किसी मकान, दुकान वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। माता-पिता से यदि आप किसी बात को लेकर नाराज थे तो आज वह भी दूर होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना  मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।  

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नए काम को शुरू होने में यदि विलंब की स्थिति बनी हुई थी, तो वह भी  दूर होगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपका वह धन फंस सकता है।  

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी होगा। आपका कोई पुराना कानून विवाद आपके लिए कोई तनाव लेकर आ सकता है। आप  किसी की कहीं सुनी सुनाई बातों में ना आएं। मित्रों व परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और जीवनसाथी को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा भरा  रहेगा। व्यवसाय में आप कुछ नई खोज करने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे। आपके किसी साझेदारी में चल रहे काम से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।  

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates