Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

22 अप्रैल 2022 : आज आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

22 अप्रैल 2022 : आज आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration 

अच्छा साथ दिखाता है सही राह।

Good company shows right path.

22 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

1500- पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।

1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1921- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।

1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।

1970- दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

1977- ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।

1983- अंतरिक्ष यान ‘सोयूज टी-8’ पृथ्वी पर लौटा।

1992- मैक्सिको में हुए सीवर गैस विस्फोट में लगभग 200 लोगों की मौत हुई।

2005- बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरंभ।

2008- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012- लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।

22 अप्रैल को इनका हुआ जन्म 

1- भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का 1760 में जन्म।

2- रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का 1870 में जन्म हुआ था।

3- बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का 1916 में जन्म।

4- भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का 1965 में जन्म।

5- भारतीय लेखक चेतन भगत का 1974 में जन्म।

22 अप्रैल को इनका हुआ निधन 

1- ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का 1969 में निधन।

2- समाज सुधारक मंगूराम का 1980 में निधन।

4- मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ां का 2001 में निधन।

5- भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का 2013 में निधन।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

Share this:

Latest Updates