– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 19 अक्टूबर 2023 का राशिफल और पंचांग जानें 

rashifal 14

Share this:

Rashifal 19 अक्टूबर 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 19 अक्टूबर को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

19 अक्टूबर 2023 यानी गुरुवार का पंचांग 

आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आश्विन। पंचमी तिथि 12:31 AM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र ज्येष्ठा 09:03 PM तक उपरांत मूल। सौभाग्य योग 06:54 AM तक, उसके बाद शोभन योग 05:08 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग। करण बव 12:55 PM तक, बाद बालव 12:32 AM तक, बाद कौलव। 19 अक्टूबर गुरुवार को राहु 01:37 PM से 03:03 PM तक है। 09:03 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

19 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिजनों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए बिल्कुल ढील ना दिखाएं, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से दबा हुआ था, तो वह आज फिर से उभर सकता है और आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपका प्रमोशन भी रुक सकता है, लेकिन यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे और संबंधों में घनिष्ठता आएगी। किसी भूमि, भवन आदि के मामलों में समस्या आएगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी डेली रूटीन में बदलाव नहीं लाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो आप उसे उधर ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। विपक्ष के सक्रियता बनी रहेगी। आप  मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में आप कोई अहम जिम्मेदारी किसी को ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके कामों में तेजी आएगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं और आप अपने गुरुजनों की मदद से आगे बढ़ेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, वाहन और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने सहयोगियों की बातों में ना आएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय तक मिलने का मौका मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। घरेलू मामलों में ढील ना दें और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस लौटना पड़ सकता है। आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, उन समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, लेकिन आप फिर भी अपने कामों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। किसी अजनबी की सलाह पर ना चले। यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। भाईचारे की भावना बढ़ेगी और बड़ों का सहयोग और साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक सोच को नहीं रखना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप घर या बाहर वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ निजी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपकी किसी योजना को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह योजना  पूरी हो सकती है। सबका साथ और समर्थन बना रहेगा। अपने करीबियों का आप आसानी से भरोसा जीत पाएंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ-बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप संतान से किसी किसी किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपको किसी को धन उधार देते समय अपनी बात स्पष्ट रखनी होगी और  अपने कामों में आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विदेश में रह रहे परिजनों से आज आप मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी काम में अपनी बात को अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना को पूरा करने में अधिक समय ना लगाये ताकि उनसे कोई गलती ना हो। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के मामले में बेवजह ना उलझे, नहीं तो आपको इससे समस्या सकती है। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी चीज को लेकर बहसबाजी ना करें। रक्त संबन्धी रिश्तों को लेकर आपका जुड़ाव रहेगा और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। भावनात्मक मामलों में आप बेहतर रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन तीव्र भावनाओं के नाम रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा प्राप्‍त हो सकता है। वह खुलकर अपने मन से पढ़ाई कर सकेंगे। शाम के वक्‍त परिवार के साथ समय अच्‍छा कटेगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। व्यापार में हानि हो सकती है।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates