Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal  & Panchang  : आज इन राशि वालों की किस्मत को लगेगा चार चांद, 8 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Today’s Rashifal  & Panchang  : आज इन राशि वालों की किस्मत को लगेगा चार चांद, 8 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal of September 2022 and 2 days panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का विस्तृत विवरण है। ग्रह-नक्षत्रों की गति से राशिफल का आकलन किया जाता है। 8 सितंबर को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन है उनकी आराधना से कष्ट दूर होते हैं और आर्थिक समृद्धि उन्नत होती है। आज राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और वक्री शनि अप्रत्‍यक्ष विषयोग बनाकर मकर राशि में और गुरु मीन राशि में वक्री होकर गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल।

8 सितंबर 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | त्रयोदशी तिथि 09:03 PM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र श्रवण 01:46 PM तक उपरांत धनिष्ठा | अतिगण्ड योग 09:40 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग | करण कौलव 10:34 AM तक, बाद तैतिल 09:03 PM तक, बाद गर |

सितम्बर 08 गुरुवार को राहु 01:56 PM से 03:29 PM तक है | 12:39 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

9 सितंबर 2022 यानी शुक्रवार का पंचांग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | चतुर्दशी तिथि 06:08 PM तक उपरांत पूर्णिमा | नक्षत्र धनिष्ठा 11:35 AM तक उपरांत शतभिषा | सुकर्मा योग 06:11 PM तक, उसके बाद धृति योग | करण गर 07:34 AM तक, बाद वणिज 06:08 PM तक, बाद विष्टि 04:46 AM तक, बाद बव | सितम्बर 09 शुक्रवार को राहु 10:51 AM से 12:24 PM तक है | चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा।

8 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष-व्‍यापारिक हानि के संकेत हैं। किसी भी तरह की कोई नई शुरुआत न करें। कोई रिस्‍क न लें। धनहानि के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति सही है। शनि तत्‍व, कोई नीली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृष-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। बहुत ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नौकरी में थोड़ी खराब स्थिति आ सकती है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

सिंह-शत्रु पक्ष नतमस्‍तक होगा। सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। कोई नई शुरुआत न करें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन से सम्‍बन्‍ध‍ित परेशानी हो सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धनहानि का संकेत है। कुटुम्‍बीजनों को लेकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार भी आपका लगभग ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

मकर-ऊर्जा का स्‍तर नकारात्‍मक और सकारात्‍मक होता रहेगा। बहुत बैलेंस नहीं फील करेंगे आप। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय से बहुत परेशान रहेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-रुका हुआ धन अचानक मिलेगा आपको। कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं लेकिन ध्‍यान दीजिए कि कुछ गलत न हो जाए आपके साथ। मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Share this:

Latest Updates