Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal  & Panchang: आज इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा, 24 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Today’s Rashifal  & Panchang: आज इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा, 24 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal  Of 24 August 22 and 2 days panchang  : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। सभी राशियों का मालिक ग्राहक होता है। इसी के प्रभाव से विभिन्न राशियों के जातकों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाता है। आज यानी 24 अगस्त 2022 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी का है, इसलिए सबको उनकी पूजा और आराधना करनी चाहिए। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल। 

24 अगस्त 2022 यानी बुधवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | द्वादशी तिथि 08:30 AM तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र पुनर्वसु 01:38 PM तक उपरांत पुष्य | व्यातीपात योग 01:25 AM तक, उसके बाद वरीयान योग | करण तैतिल 08:31 AM तक, बाद गर 09:37 PM तक, बाद वणिज |
अगस्त 24 बुधवार को राहु 12:29 PM से 02:03 PM तक है | 06:56 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

25 अगस्त 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | त्रयोदशी तिथि 10:38 AM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र पुष्य 04:16 PM तक उपरांत आश्लेषा | वरीयान योग 01:57 AM तक, उसके बाद परिघ योग | करण वणिज 10:38 AM तक, बाद विष्टि 11:34 PM तक, बाद शकुनि |
अगस्त 25 गुरुवार को राहु 02:03 PM से 03:38 PM तक है | चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

24 अगस्त 2022 का राशिफल

मेष : मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्च अधिक होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष : वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में भी वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार एवं भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन : मानसिक शान्ति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुआ धन मिलने की उम्मीद भी है। अफसरों से वैचारिक मतभदे हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क : कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार से धन लाभ में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। तनाव से बचें।

कन्या : मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला : आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु कुछ समस्याओं के लिए भी तैयार रहें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

धनु : मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर : आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय के साधन बन सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ : मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। उच्चपद की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।

मीन : किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

Share this:

Latest Updates