Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal & Panchang  : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, 10 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

Today’s Rashifal & Panchang  : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, 10 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

Rashifal of 10 September  2022 and 2 days panchang : भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का विस्तृत विवरण है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह है। राशियों पर ग्रहों के प्रभाव से जीवन की दिशा और दशा का आकलन किया जाता है। 10 सितंबर को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी का दिन है। इसके साथ ही आज लोग शनिदेव की भी पूजा करते हैं।  आज

ग्रहों की स्थिति को देखें तो राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में, शनि मकर राशि में, चंद्रमा कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

10 सितंबर 2022 यानी शनिवार का पंचांग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | पूर्णिमा तिथि 03:28 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र शतभिषा 09:37 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | धृति योग 02:55 PM तक, उसके बाद शूल योग | करण बव 03:29 PM तक, बाद बालव 02:18 AM तक, बाद कौलव | सितम्बर 10 शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:51 AM तक है | 02:23 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

11 सितंबर 2022 यानी रविवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | प्रतिपदा तिथि 01:15 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 08:02 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | शूल योग 11:59 AM तक, उसके बाद गण्ड योग | करण कौलव 01:15 PM तक, बाद तैतिल 12:20 AM तक, बाद गर | सितम्बर 11 रविवार को राहु 04:59 PM से 06:31 PM तक है | चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

10 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अभी शुभता बरकरार है जैसा पिछले दिनों था। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम चल रहा है। प्रेम, संतान खासकर आर्थिक मामलों की स्थिति बहुत अच्‍छी है। मन प्रसन्‍न है आपका। काली वस्‍तु का दान करें और शुभ होगा।

वृष-कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, पैतृक सम्‍पत्ति में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि चिड़चिड़ापन, क्रोध और रक्‍तचाप बढ़ा हुआ है। प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-भाग्‍यवश काम बन रहे हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अभी बचकर पार करें। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

सिंह-आनंददायक जीवन गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करें।

कन्‍या-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू, मैं-मैं होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। खासकर जो तकनीकी छात्र हैं उनके लिए बहुत अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम बना हुआ है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्‍तु का त्‍याग करें। शुभ होगा।

धनु-अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ है। यह एक शुभ ऊर्जा है। व्‍यापारिक सफलता देने वाली ऊर्जा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍त्‍ु पास रखें।

मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है लेकिन निवेश से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कुंभ-समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-बच्‍चों से थोड़ी दूरी हो सकती है। प्रेम में थोड़ा अलगाव हो सकता है लेकिन प्रेम बरकरार रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें। जलाभिषेक करना अच्‍छा होगा।

Share this:

Latest Updates