Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal & Panchang : इन राशि वालों के भाग्य का चमकेगा सितारा मिलेगी सुखद खबर 23 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Today’s Rashifal & Panchang : इन राशि वालों के भाग्य का चमकेगा सितारा मिलेगी सुखद खबर 23 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal of 23 September 2022 

and 2 days panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का विस्तृत वर्णन किया गया है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। 23 सितंबर को शुक्रवार है। यह दिन मां लक्ष्मी का दिन है। उनकी पूजा और आराधना से आर्थिक स्थिति के बदलने और सुधरने की संभावना रहती है। आज राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। सूर्य और वक्री बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। मकर राशि में वक्री शनि हैं। मीन राशि में वक्री गुरु गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

23 सितंबर 2022 यानी शुक्रवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद। त्रयोदशी तिथि 02:31 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र मघा 03:50 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी। सिद्ध योग 09:55 AM तक, उसके बाद साध्य योग। करण गर 01:58 PM तक, बाद वणिज 02:31 AM तक, बाद विष्टि। सितम्बर 23 शुक्रवार को राहु 10:49 AM से 12:19 PM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

24 सितंबर 2022 यानी शनिवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद। चतुर्दशी तिथि 03:12 AM तक उपरांत अमावस्या। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 05:07 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। साध्य योग 09:42 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण विष्टि 02:55 PM तक, बाद शकुनि 03:12 AM तक, बाद चतुष्पद। सितम्बर 24 शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:49 AM तक है | चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

23 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष-अति भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत दिख रहा है। इसे अति प्रेम का भी उदाहरण कह सकते हैं। बच्‍चों की सेहत को लेकर भी मन परेशान है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। जो लोग फिल्‍मों , मनोरंजन की दुनिया में काम करते हैं उनके लिए अच्‍छा समय है। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृष-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। कुछ अच्‍छी स्थिति हो सकती है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा फिर भी कुछ छोटी-मोटी कलह होने की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों के कारण व्‍यावसायिक उत्‍थान दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लोगों का ध्‍यान आपकी ओर जाएगा। आपका कद बढ़ा रहेगा। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।  

कन्‍या-शुभ कार्यों, फैशन इत्‍यादि पर खर्च होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। सम्‍पन्‍नता की ओर आप आगे बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। थोड़ी कलह दिख रही है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। राजसत्‍ता पक्ष आपका साथ देगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें। अच्‍छा रहेगा।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। बड़ा आनंदमय और रंगीन जीवन गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। मां काली को सफेद वस्‍तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Share this:

Latest Updates