Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज इन राशि वालों के लिए वरदान बन सकता है सावन का आखिरी मंगलवार, 9 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

आज इन राशि वालों के लिए वरदान बन सकता है सावन का आखिरी मंगलवार, 9 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal of 9 August 2022 and 2 days  panchang : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। सभी राशियों का मालिक ग्रह होता है। इसी ग्रह के प्रभाव के अनुसार राशियों का दैनिक आकलन किया जाता है। आज 9 अगस्त को मंगलवार है। यह सावन के महीने का आखिरी मंगलवार है। यह कई राशि वालों के लिए वरदान बन सकता है। आज मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और सूर्य कर्क राशि में हैं। बुध सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में और गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल।

9 अगस्त 2022 यानी मंगलवार का पंचांग

श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | द्वादशी तिथि 05:46 PM तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र मूल 12:18 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | विष्कुम्भ योग 11:35 PM तक, उसके बाद प्रीति योग | करण बव 07:26 AM तक, बाद बालव 05:46 PM तक, बाद कौलव 04:02 AM तक, बाद तैतिल | अगस्त 09 मंगलवार को राहु 03:46 PM से 05:23 PM तक है | चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा।

10 अगस्त 2022 यानी बुधवार का पंचांग

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | त्रयोदशी तिथि 02:15 PM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 09:39 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा | प्रीति योग 07:35 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग | करण तैतिल 02:16 PM तक, बाद गर 12:27 AM तक, बाद वणिज |

अगस्त 10 बुधवार को राहु 12:32 PM से 02:09 PM तक है | 02:58 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

9 अगस्त 2022 का राशिफल

मेष- भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जोखिम से उबर चुके हैं। फिर भी अभी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा बेहतर समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन- जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

सिंह- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखना सही होगा।

कन्‍या- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि सम्‍भव है। कलह भी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यावसायिक बढ़ोत्‍तरी का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान लगभग ठीक है। व्‍यापार सही चल रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- धनागमन, कुटुम्‍बों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान और व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कानूनी जीत होगी आपकी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

Share this:

Latest Updates