Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s weather forecast : मानसून वापसी की स्थितियां हुईं अनुकूल, जानें झारखंड- बिहार और बंगाल के साथ पूरे देश के मौसम का हाल

Today’s weather forecast : मानसून वापसी की स्थितियां हुईं अनुकूल, जानें झारखंड- बिहार और बंगाल के साथ पूरे देश के मौसम का हाल

15th October weather update : उत्तर-पश्चिम वह मध्य भारत पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के निरंतर प्रवाह के से बहुत जल्द उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। स्काईमेट के अनुसार कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कोंकण और गोवा तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

इन राज्यों में आज शुष्क रहेगा मौसम

इन बदली हुई परिस्थितियों के कारण अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक ओडिशा, विदर्भ के हिस्से, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, असम के हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक ओडिशा, तटीय कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई।

झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है हल्की और मध्यम बारिश, आकाश में छाए रहेंगे आंशिक बादल

रांची मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण झारखंड यह दक्षिणी और मध्य विभागों में हल्की बारिश होगी। उनके अनुसार उत्तर पश्चिम झारखंड से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अन्य हिस्सों से भी मॉनसून की वापसी अमूमन हो जाएगी। 15 अक्‍टूबर यानी शनिवार को पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, रांची, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। झारखंड में 15 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बादल गरजा और वज्रपात होने की भी संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Share this:

Latest Updates