Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Hot : सता रही गर्मी, झारखंड के सात जिलों में पारा 40 के पार, और बढ़ेगी गर्मी

Too Hot : सता रही गर्मी, झारखंड के सात जिलों में पारा 40 के पार, और बढ़ेगी गर्मी

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Update : झारखंड के सात जिलों में अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच गया है। अभी गर्मी और बढ़ेगी, पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में तापमान अभी और बढ़ने की सम्भावना है। धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में लू और गर्म हवाएं तेज होने लगी हैं। अब लोगों के लिए दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होने लगेगा। कई जिलों में लू चलनी शुरू हो गयी है।

अगले 5 दिनों में 42 डिग्री हो सकता है तापमान

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनन्द ने गुरुवार को बताया कि अप्रैल महीने में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। रांची के तापमान में भी लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। अगले पांच दिनों में राज्य का तापमान 42.0 के पार जा सकता है। इसी तापमान में बढ़त होगी, लेकिन दस दिनों तक तापमान नीचे आने की सम्भावना जाहिर नहीं की गयी है। जाहिर है, आनेवाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अभी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, बीच में बादल घिर आने की आशंका है। लेकिन, बारिश की सम्भावना जाहिर नहीं की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी किसी भी तरह की राहत की सम्भावना नहीं है।

Share this:

Latest Updates