Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Sorrowful : … और इस सीनियर IPS ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, कोयंबटूर रेंज के DIG….

Too Sorrowful : … और इस सीनियर IPS ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, कोयंबटूर रेंज के DIG….

Tamil Nadu Update News, Coimbatore, Senior IPS Officer Committed Suicide, Shooted Himself : शुक्रवार की सुबह-सुबह तमिलनाडु से अत्यंत दुखद खबर फाइल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजनधानी चेन्नई में पोस्टेड थे। 

साल 2009 बैच के आईपीएस

अधिकारी विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस थे। उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवा दी है। सीनियर अधिकारी की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम इस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इसके पहले चेन्नई में थी पोस्टिंग

इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी लास्ट पोस्टिंग चेन्नई में थी। इससे पहले वो कई जिलों जैसे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी, जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं।

Share this:

Latest Updates