Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Tragic : … और इस भीषण हादसे ने 15 लोगों को सुला दिया मौत की नींद… 

Too Tragic : … और इस भीषण हादसे ने 15 लोगों को सुला दिया मौत की नींद… 

Maharashtra Update News, Thane, Garder Machine Collapsed All Of Sudden During Bridge Construction, 15 People Died : मंगलवार की सुबह-सुबह महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण हादसे की अत्यंत त्रासदी भरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान देखते ही देखते अचानक गर्डर लॉन्चर मशीन ढह गई। इसकी चपेट में आकर 15 लोग मौत की नींद सो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुल निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

ठाणे के सरलांबे गांव के पास इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हुआ। मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

Share this:

Latest Updates