Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Tragic : ऐसा खून सवार हुआ कि अपने ही घर के 5 लोगों को काट डाला, इसके बाद खुद को भी मार ली…

Too Tragic : ऐसा खून सवार हुआ कि अपने ही घर के 5 लोगों को काट डाला, इसके बाद खुद को भी मार ली…

UP Update News, Manpuri, 5 People Murdered In Sleeping Condition : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त की बंके (धारदार हथियार) से काटकर हत्या कर दी है। खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कल ही लौटी थी छोटे भाई की बारात

बताया जा रहा है कि गोकुलपुर निवासी सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। शुक्रवार रात उसका भाई सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी घर की छत पर सो रहे थे। उसका छोटा भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ और बाकी रिश्तेदार नीचे सोए हुए थे। रात 11 बजे तक घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चला था। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर घरवाले उसे पकड़ने को दौड़े तो वो भागकर छिप गया और खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Share this:

Latest Updates