Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Tragic : जिस युवक को बनना था दूल्हा, एक दिन पहले ऐसा हो गया…

Too Tragic : जिस युवक को बनना था दूल्हा, एक दिन पहले ऐसा हो गया…

Bihar Update News, Sitamarhi, Youth Died Of Electric Current, Marriage Was To be Held Today : जिस युवक को रविवार को दूल्हा बनना था, वह एक दिन पहले दुनिया से उठ गया। शादी की सारी खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं। मामला बिहार के सीतामढ़ी का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बारात के लिए बैंड-बाजा बज रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। उबटन का रस्म पूरा होने के बाद युवक नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही मोटर का स्विच ऑन किया..करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कंपाउंडर का काम करते हुए कर रहा था पढ़ाई

बताया जाता है कि घटना सोनवर्षा थाना क्षेत्र की जयनगर पंचायत के कचहरीपुर गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड-13 निवासी रामबाबू साह के बेटे संतोष कुमार (22) के रूप में की गई है। संतोष सीतामढ़ी के प्रसिद्ध डॉ. मनोज कुमार के यहां मुख्य कंपाउंडर का काम करते हुए पढ़ाई भी कर रहा था। संतोष रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के टिकॉली गांव निवासी राम लखन साह की बेटी से शादी होनी थी। दुल्हन के घर बारात के स्वागत की तैयारी हो गई थी। देर शाम दूल्हे की मौत की खबर मिली। इससे वहां भी पूरा माहौल गमगीन हो गया।

Share this:

Latest Updates