Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल बने रांची के ग्रामीण एसपी, चार डीएसपी का तबादला

ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल बने रांची के ग्रामीण एसपी, चार डीएसपी का तबादला

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : राज्य सरकार ने एक आईपीएस और चार डीएसपी का तबादला किया गया है। इस सम्बन्ध में गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, रांची ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार डीएसपी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू डीआइजी आॅफिस में पदस्थापित किया गया है। मुख्यालय डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को सिमडेगा डीएसपी बनाया गया। साहिबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित बहामन टूटी को डीएसपी आईआरबी 09 गिरिडीह बनाया गया है। जबकि, आईआरबी 09 डीएसपी के पद पर पदस्थापित किशोर तिर्की को डीएसपी साहेबगंज के पद पदस्थापित किया गया है।

Share this:

Latest Updates