Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : … और अचानक फेल हो गया ब्रेक, ITBP की बस 100 फीट खाई में गिरी, 10 जवानों की गई जान, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर…

Tragedy : … और अचानक फेल हो गया ब्रेक, ITBP की बस 100 फीट खाई में गिरी, 10 जवानों की गई जान, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर…

Jammu Kashmir News  : कश्मीर के पहलगाम में 16 अगस्त को पूर्वाह्न 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

बचाव अभियान जारी

जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

6 जवानों की मौत की पुष्टि

अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि घायल जवानों का इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। अभी फिलहाल हमारा फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है। अब तक हमारे पास 6 जवानों की मौत की खबर है। यह संख्या बढ़ सकती है।

Share this:

Latest Updates