Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : 22 साल की युवती ने ऐसा कर डाला,सिर्फ इसलिए कि उसकी लंबाई…

Tragic : 22 साल की युवती ने ऐसा कर डाला,सिर्फ इसलिए कि उसकी लंबाई…

Jharkhand Update News, Ranchi, Pundag, A 22 Years Girl Committed Suicide Due To Less Height  : जिंदगी अनमोल है। किसी भी प्रकार की शारीरिक कमी से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम जिंदगी के लिए अभिशाप है। राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में 22 साल की युवती श्वेता ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी लंबाई कम थी और उसकी शादी को लेकर माता पिता के साथ वह भी परेशान रहती थी। लड़के वालों ने तीन बार उसे देखा था, लेकिन लंबाई कम होने की वजह से शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह पुनदाग स्थित दशरथ एंक्लेव के फ्लैट नंबर 603 में अपनी बड़ी बहन शिल्पा के साथ रहती थी। इस बात की जानकारी मृतका की बहन शिल्पा ने दी। उसने बताया कि सिर्फ शादी ना होने की वजह से वह हीन भावना से भर गई और डिप्रेशन में जाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। 

पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

परिवार वालों की सूचना पर पुंदाग पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

बहन ने बताया कि बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह (शिल्पा) कुछ काम से बाहर गई हुई थी। देर रात जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि श्वेता ने अपने ही कमरे आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी, पड़ोसियों द्वारा ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

Share this:

Latest Updates