Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bengal में दर्दनाक हादसा, कोलकाता की प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पिता-पुत्र की मौत

West Bengal में दर्दनाक हादसा, कोलकाता की प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पिता-पुत्र की मौत

Kolkata news, West Bengal news : महानगर कोलकाता की एक प्रिंटिंग फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर पिता- पुत्र की मौत हो गई। इस घटना में एक और बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे गंभीर अवस्था में  चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।

यह घटना पूर्वी कोलकाता के तिलजला क्षेत्र में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में हुई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में जूतों पर छपाई की जाती थी। मिली जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में वर्षों से जूतों पर छपाई का कामकाज होता था। गुरुवार को भी काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस मान रही है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी होगी। वैसे कोलकाता पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस दुर्घटना में मोहम्मद जसीम और उनके सबसे बड़े पुत्र मोहम्मद आमिर की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार काम की अधिकता होने के कारण दोनों बाप बेटे घर जाने की वजह रात में फैक्ट्री में ही सो गए थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। 

छोटे बेटे को किसी तरह बचा लिया गया

सुबह फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने देखा कि फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर से धुआं निकल रहा था। इसके बाद लोग फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखा कि फैक्ट्री में आग लग गई है। इसके बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग को भी इस आशय की जानकारी दे दी गई। इस क्रम में फैक्ट्री के मालिक जसीम के छोटे बेटे को आग से खींच कर बाहर निकाला गया। इस तरह से छोटे बेटे की स्थानीय लोगों ने जान बचा ली। हालांकि इस घटना में जसीम का छोटा बेटा भी बुरी तरह से झुलस गया है। उसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस मैं भारी मात्रा में रसायन मौजूद थे। इस कारण आग तेजी से फैल गई। 

संकरा इलाका होने के कारण आग बुझाने में हुई दिक्कत

संकरा इलाका होने के कारण आग दूसरे घरों तक पहुंच सकती थी। लेकिन स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की तत्परता के कारण आग दूसरे घरों तक नहीं पहुंची। संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग बुझाने में 4 अग्निशमन गाड़ियां जुटी हुईं थीं।

Share this:

Latest Updates