Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुखद घटना : फुटबॉल मैच के दौरान ल्यूटन के कप्तान को मैदान में पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर

दुखद घटना : फुटबॉल मैच के दौरान ल्यूटन के कप्तान को मैदान में पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर

Tragic incident: Luton captain suffered a heart attack on the field during a football match, English premier league, sports news, football news : इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान ल्यूटन के कप्तान टॉम लॉकयर को दिल का दौरा पड़ने के कारण मैच रद्द करना पड़ा। टॉम लॉकयर को  इस साल दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने के कारण मैदान पर गिर पड़े जिसके कारण बोर्नमाउथ में खेला जा रहा मैच रदद करना पड़ा। ल्यूटन ने अपने बयान में बताया कि  लॉकयर को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है तथा उनका परिवार उनके साथ है।

खेल के 59 मिनट में मैदान पर गिर पड़े ल्यूटन

 वेल्स का यह डिफेंडर मैच के 59वें मिनट पर मैदान पर गिर पड़ा था। दोनों टीम के खिलाड़ी तुरंत ही उनके पास पहुंचे। ल्यूटन के कोच रॉब एडवर्डस भी तुरंत मैदान में चले गए। वह काफी परेशान दिख रहे थे। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर ही उपचार दिया गया और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। तब तक उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हो गया था। उस समय मैच 1-1 से बराबरी पर था और रेफरी साइमन हूपर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। मैच रद्द किए जाने के बाद भी दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates