Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : जमशेदपुर की डांसर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कर लिया सुसाइड, डेड बॉडी मुंबई से…

Tragic : जमशेदपुर की डांसर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कर लिया सुसाइड, डेड बॉडी मुंबई से…

Jharkhand Update News, Jamshedpur, Bhojpuri Dancer Sona Committed Duice Live On Instagram : झारखंड के जमशेदपुर से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर  27 साल की डांसर प्रीति हांसदा उर्फ सोना ने सुसाइड कर लिया है। इंस्टाग्राम पर प्रीति बहुत फेमस थी। उसकी रील को पसंद करने वाले लोगों की संख्या हजारों में थी। हर दिन वो नया वीडियो पोस्ट करती थी। इस बार भी जब वो लाइव आई, तो लोग इस उम्मीद से जुड़े थे कि वो किसी गाने पर डांस करेगी लेकिन, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर प्रीति ने आत्महत्या कर ली। मुंबई में आत्महत्या करने के बाद प्रीति के शव को जमशेदपुर ले आया गया है और उसका अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

एक बच्चा भी है

प्रीति के एक दोस्त ने नाम ना लिखने की शर्त पर बताया कि जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के गैंताडीह की रहने वाली प्रीति हांसदा की शादी हो चुकी थी। एक बच्चा भी था लेकिन पति से नहीं बनी। इसके बाद वह जमशेदपुर में काम की तलाश में भटकती रही। उसे कुछ दिनों तक एक डांस ग्रुप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह बिहार के एक डांस ग्रुप से जुड़ गई और सीवान, गया जैसे शहरों में रही। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गई। इसके बाद वह मुंबई चली गई और यही एक क्लब में काम करती थी।

पति किसी भी रिश्ते से करता है इनकार

प्रीति का पति उससे किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार करता है। उसका कहना है कि वह कई साल पहले मुझे और मेरे बच्चे को छोड़कर चली गई। चार साल पहले ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया। वो कहां है कहां नहीं हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमारा इससे कोई संबंध नहीं रह गया था।

Share this:

Latest Updates