Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : भोजपुरिया बबुआन चला लंदन से दुल्हनिया लाने, भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी का देखिए कमाल…

CINE MOTION : भोजपुरिया बबुआन चला लंदन से दुल्हनिया लाने, भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी का देखिए कमाल…

Bhojpuri (भोजपुरी) सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर 15 अप्रैल को रिलीज हो गया।  ट्रेलर से ही पता चलता है कि यह नए अंदाज और मिजाज का सिनेमा है। खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रेस रोडेज स्टारर फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। रजनीश मिश्रा ने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा कि यह मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। आप आज हमारी फिल्म का ट्रेलर देखें और फिर पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म भी जरूर देखें।

लंदन की गलियों में खूब आती है फिल्म

बता दें कि फिल्म की कहानी लंदन की गलियों में चलती है। एक भोजपुरिया लड़का लंदन से दुल्हनिया लाने का सपने देखता है और अपने साथ रहने वाली भोजपुरी लड़की को ज्यादा भाव नहीं देता है। वह एक विदेशी लड़की से अफेयर भी करता है, लेकिन फिर ऐसा कुछ होता है, जिसमें उसकी हालत ‘माया मिली न राम’ वाली हो जाती है। आखिर क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म में किस ने क्या किया है

 फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसकी रिलीज डेट जारी करेंगे। फिल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म के यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिंकी गुप्ता का है। रिलीज रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट-निशांत उज्ज्वल करेंगे

Share this:

Latest Updates