Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Train Traveling Alert : आज से रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों का डिपार्चर टाइम बदला, आप भी जान लीजिए कारण…

Train Traveling Alert : आज से रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों का डिपार्चर टाइम बदला, आप भी जान लीजिए कारण…

Jharkhand Update News, Train Traveling, Ranchi, Departure Time Changed Of Many Trains :  रेलवे की ओर से यह सूचना दी गई है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों के डिपार्चर यानी प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 

इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

 पहली ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 22 और 25 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान के समय से एक घंटे विलंब से खुलेगी।

 दूसरी ट्रेन 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 और 23 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट विलंब से खुलेगी।

 ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है।

 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 20 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के बदले 3 घंटे विलंब से खुलेगी।

इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तित

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस, 20 जून, 23 जून और 24 जून को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

  ट्रेन संख्या 12835 हटिया- सरएम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस  20 जून को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। 

ट्रेन संख्या 18637 हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस, 24जून को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

Share this:

Latest Updates