Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Train Travelling : हावड़ा से रांची के बीच जल्द चलने वाली है वंदे भारत ट्रेन, आपकी यात्रा 5 घंटे में ही हो जाएगी…

Train Travelling : हावड़ा से रांची के बीच जल्द चलने वाली है वंदे भारत ट्रेन, आपकी यात्रा 5 घंटे में ही हो जाएगी…

Vande Bharat Express Between Ranchi and Howrah : पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों की चर्चा आजकल खूब है। कई जगहों से यह ट्रेन चलनी शुरू हो गई है। मोदी सरकार की बड़ी योजना है कि कई और जगहों से यह ट्रेन चलाई जाएगी। इस बीच झारखंड के लिए यह खुशखबरी सामने आ रही है कि राजधानी रांची से हावड़ा के बीच भी वंदे भारत ट्रेन जल्द चलेगी। अगर ऐसा होता है तो रांची से हावड़ा के बीच का आपका सफर मात्र 5 घंटे में पूरा हो जाएगा। हां, यह जरूर जानिए कि रेल मंत्रालय की ओर से अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रांची से शाम को और हावड़ा से सुबह!

खबरों की मानें तो, यह ट्रेन रांची से शाम को और हावड़ा से सुबह चलेगी। हावड़ा के बाद दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी होते हुए यह रांची पहुंचेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी से 150 किमी के बीच होगी। रांची से हावड़ा के किराए के बारे में कोई सुनिश्चित जानकारी तो नहीं है, मगर ऐसा समझा जा रहा है कि किराया शताब्दी एक्सप्रेस से लगभग 300 रुपये अधिक हो सकता है। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस को हावड़ा से रांची पहुंचने में 7 घंटे लगते हैं।

Share this:

Latest Updates