Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग, तपन पाणिग्राही को मिली राजगंज की कुर्सी

धनबाद में थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग, तपन पाणिग्राही को मिली राजगंज की कुर्सी

Dhanbad news: एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने एक पुलिस इंसपेक्टर व 13 पुलिस सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग की है । पुटकी, जोगता, राजगंज, बरोरा समेत 11 थाना व ओपी में नये प्रभारी की पोस्टिंग की गयी है। इससे संबंधित जिलादेश जारी कर दिया गया है। बरोरा थाना प्रभारी से हटाये गये पवन कुमार को अब घनुडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है।

साइबर पुलिस स्टेशन से पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर करमाली को पुटकी थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को बरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। पिछले सप्ताह घनुडीह ओपी प्रभारी बनाये गये पुलिस सब इंस्पेक्टर तपन पाणीग्रही को राजगंज का थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइन से पवन पाठक को पाथरडीह, रवि कुमार को जोगता व शिव कुमार को मनियाडीह थानेदार बनाया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर असीम लकड़ा को एस-एसटी थाना प्रभारी व मीनू कुमारी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से रंजीत राम को भौंरा ओपी प्रभारी व कार्तिक यादव को धमार्बांध ओपी प्रभारी प्रभारी बनाया गया है।

Share this:

Latest Updates