Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाये आदिवासी महोत्सव : हेमन्त सोरेन 

गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाये आदिवासी महोत्सव : हेमन्त सोरेन 

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची में आयोजित होनेवाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में श्री सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 09 एवं 10 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव सम्पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाये। महोत्सव में पहुंचनेवाले सभी आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सांस्कृतिक समारोह स्थल में आगंतुकों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो। साज-सज्जा तथा भव्यता में कोई कमी न रहे, इस हेतु पूरी तैयारी एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें।

ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ नये कलाकारों को भी अवसर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति को प्राथमिकता के तौर पर शामिल करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की भव्यता झारखंड के कला-संस्कृति पर केन्द्रित हो, यह सुनिश्चित किया जाये। हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान परिसर में लगे पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर लगे एक भी पेड़-पौधे को नुकसान न पहुंचे, इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्य समारोह में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर मौका दें।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा एवं उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates