Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आदिवासी छात्र का बीआईटी सिन्दरी में हुआ नामांकन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आदिवासी छात्र का बीआईटी सिन्दरी में हुआ नामांकन

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआइटी सिन्दरी में हो गया। संजीव का नामांकन कराने का आदेश मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को दिया था। मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए उपायुक्त धनबाद ने बताया कि छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआईटी सिन्दरी में कर दिया गया है।

यह है मामला

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम निवासी आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन महज नौ हजार रुपये के अभाव में नहीं हो पाया है। काउंसिलिंग में उसे बीआइटी सिन्दरी में आईटी ब्रांच आवंटित हुआ था। लेकिन, नामांकन के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। वह कई दिनों से संस्थान का चक्कर लगा रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को अविलम्ब एडमिशन में सहायता पहुंचाते हुए सूचित करने के आदेश दिये थे।

Share this:

Latest Updates