Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tribute : दिवंगत जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, टाइगर को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Tribute : दिवंगत जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, टाइगर को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Jharkhand Update News, Ranchi, Late Jagarnath Mahato Dead Body Reached : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह चेन्नई से रांची एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से सीधे पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया है, जहां आम लोग भी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज शाम को पार्थिव शरीर बोकारो के उनके पैतृक गांव अलारगो में पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेएमएम कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। 

विधायक, नेता अधिकारियों सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि

विधानसभा में सबसे पहले विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामेश्वर उरांव, सांसद अन्नपूर्णा देवी , बाबूलाल मरांडी, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, स्टीफन मरांडी, महुआ माजी, सरयू राय, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा…

विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जगरनाथ महतो अमर रहे ं के नारे लगे। विधानसभा और पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टि्वटर पर लिखा, जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 

Share this:

Latest Updates