Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा बाइक रैली

New Delhi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नयी दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस बाइक रैली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति की अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, ‘तिरंगा झंडा और राष्ट्र के सम्मान में निकाली गयी इस रैली में शामिल होकर गौरवान्वित हूं। यह तिरंगा हमारी एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।’
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, किरण रिजू, जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जीतन प्रसाद, टोकन साहू सहित कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

Share this:

Latest Updates