Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

16 साल के नाबालिग ने दादी, मां, बहन और एक अन्य को उतारा मौत के घाट, नियमित रूप से लेता था ड्रग…

16 साल के नाबालिग ने दादी, मां, बहन और एक अन्य को उतारा मौत के घाट, नियमित रूप से लेता था ड्रग…

Tripura News, Dhali, Minor of 16 Years boy killed Grandmother, mother, sister and one neighbour :  त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव में 16 साल के लड़के ने अपनी मां, दादी, 10 साल की बहन और एक पड़ोसी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया और उनके शवों को एक कुएं में फेंक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 6 नवंबर को बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी हाथ लगी है कि वह नियमित तौर पर ड्रग का सेवन करता था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का कारण अब तक पता नहीं

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला त्रिपुरा के धलाई जिले का है। “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कमालपुर अनुमंडल निवासी लड़का जो नाबालिग है और नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन करता था। उसने शनिवार की सुबह अपनी मां, दादा, 10 वर्षीय बहन और एक पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना के वक्त उसके पिता घर पर नहीं थे। हत्या के मकसद का अभी पता नहीं लग पाया है।” अधिकारी के अनुसार, लड़के के पिता जब लौटे तो उन्हें घर में खून के छींटे दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें शक हुआ। तलाशी लेने पर मालूम हुआ कि परिवार के सदस्यों के शव को घर के बगल स्थित कुएं में फेंक दिया गया था। पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Share this:

Latest Updates