Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज से गुजर रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान का बदला लुक, जानिए…

ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज से गुजर रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान का बदला लुक, जानिए…

Bollywood news : टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर झेल रही है। वह कैंसर के थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। हालांकि वह हिम्मत से आगे बढ़ रही हैं और इस खतरनाक बीमारी से डटकर मुकाबला कर रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने पहली कीमोथेरेपी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने लंबे बाल काट लिए थे। कीमोथेरेपी के बाद एक्ट्रेस के बाॅडी पर कई घाव भी हुए, जिसकी झलक उन्होंने बीते दिनों फैंस को दिखाई थी।

ये भी पढ़े:ट्रेनी आईएएस पूजा के बाद IAS से एक्टर बने अभिषेक को लेकर भी शुरू हुआ विवाद

नकली बाल में भी बेहद खूबसूरत

अब हाल ही में हिना खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नकली बाल लगाए बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, हिना खान पहले कीमो सेशन के बाद काम पर लौट आई हैं। इस वीडियो में हिना शूट पर जाने के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। इस दौरान हिना ने अपने छोटे बालों को छुपाने के लिए विग का सहारा लिया है। वीडियो में हिना खान को प्रॉपर मेकअप में देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान हिना की स्टाइलिश उनके गले के पास हुए गहरे जख्म को टेप से भी छिपाती नजर आ रही हैं। जब स्टाइलिश एक्ट्रेस के जख्म को कवर करने की कोशिश करती हैं तो इस दौरान हिना खान दर्द से तड़पने लगती हैं। वीडियो में हिना खान को देखा जा सकता है कि वह काफी खुश हैं और मजबूती के साथ बीमारी से लड़ रही हैं।

Share this:

Latest Updates