– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

फिरोजपुर छावनी से मध्यप्रदेश जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बो लगी आग, कई यात्री घायल

train the burning train

Share this:

National news, fire in patalkot express, burning train, Indian Railway, Indian railway accident, fire in train, Agra news, Indian Railway update : पंजाब के फिरोजपुर छावनी से मध्यप्रदेश जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना आगरा स्टेशन के समीप हुई है। इस हादसे में 9 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया

जांच के लिए भेजी गई फॉरेंसिक टीम

इस घटना को लेकर आगरा पुलिस आयुक्त कार्यालय के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा कि इस घटना में नौ यात्री घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेज दिया गया है।  रेलवे के आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम करीब पौने चार बजे पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन आगरा स्टेशन से रवाना हुई। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में भांडई और जाजउ के बीच यह घटना हुई। इस हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पूरी तरह जल गए हैं। वही दो डब्बे भी आग से प्रभावित हुए हैं। सभी चारों बन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भांडई में यह घटना हुई है। यह स्थल आगरा स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। आज पर काबू पाए जाने के बाद ट्रेन भांडई से अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई है। 

चलती ट्रेन से कूदने के दौरान भी हुए हैं कई घायल

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में एकाएक धुआं उठने लगा। इससे ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए। जान बचाने के लिए कई यात्री चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। इससे कई लोग घायल हुए हैं। बाद में आग लगने की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद दमकल दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। रेलवे की ओर से घटना के तुरंत बाद ट्रेन रुक कर बोगी को खाली कराया गया। इस दौरान कई लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया। इस हादसे के बाद आगरा-धौलपुर मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। कई स्टेशनों पर रेलगाड़ियों को रोक दिया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates