Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद

सहरसा में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद

Saharsa news: जिले से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने बीते गुरुवार की शाम दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस व 1 बाइक बरामद हुआ है। शुक्रवार को सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

आपराधिक घटना को देने जा रहे थे अंजाम

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम गस्ती पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि वीर कुंवर सिंह चौक की तरफ से गांधी पथ के रास्ते एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक रोशन कुमार और ओमप्रकाश कुमार उर्फ सत्यम कुमार के पास अवैध हथियार है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहा है। इसके बाद गस्ती पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई की और गांधी पथ स्थित अंबेडकर छात्रावास पहुंचे। इस बीच एक मोटर साईकिल पर सवार दो अपराधियों पर पुलिस की नजर पड़ी। रुकने का इशारा किया गया तो, वह दोनों अपराधी गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी ली गई, तो उसके पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस,1 बाइक बरामद हुआ।

सत्यम का रहा है आपराधिक इतिहास

सीडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का नाम रोशन कुमार पिता बिंदेश्वरी मिस्त्री है, जो सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नं 5/40 का रहने वाला है। वहीं दूसरा अपराधी का नाम ओमप्रकाश उर्फ सत्यम कुमार पिता भवेश मिस्त्री है। वह भी सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नं 5/40 का रहने वाला है। दोनों अपराधियों में एक ओमप्रकाश कुमार उर्फ सत्यम कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध सदर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates