Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में दो लोगों की गोली मार कर हत्या, बदले की आशंका

रांची में दो लोगों की गोली मार कर हत्या, बदले की आशंका

Ranchi news : झारखंड के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह घटना सामने आयी। मृतकों की पहचान राजेन्द्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेन्द्र यादव को निशाना बना कर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुन कर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। महेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गम्भीर रूप से घायल राजेन्द्र यादव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि हत्या के मामले की जांच जारी है और आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

Share this:

Latest Updates