Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्तव्य पथ पर नौसेना की झांकी में दिखेंगे दो युद्धपोत और पनडुब्बी वाग्शीर

कर्तव्य पथ पर नौसेना की झांकी में दिखेंगे दो युद्धपोत और पनडुब्बी वाग्शीर


दिल को छू लेनेवाली और पैर थिरकाने वाली धुनें बजायेगा नौसेना का बैंड


New Delhi news :कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम 144 नौसैनिक कंधे से कंधा मिलाकर मार्च करेंगे। नौसेना की इस मार्चिंग टुकड़ी को दो महीने से अधिक का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नौसेना की झांकी में स्वदेशी फ्रंटलाइन जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर को दिखाया जायेगा, जिन्हें हाल ही में भारत के समुद्री बेड़े में शामिल किया गया है। इसके अलावा नौसेना बैंड गर्व और सम्मान के साथ दिल को छू लेनेवाली और पैर थिरकाने वाली धुनें बजायेगा।

मार्चिंग टुकड़ी के कमांडर लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल अहलूवालिया ने बताया कि इस बार भाग लेनेवाली नौसेना टुकड़ी में 144 युवा कार्मिक शामिल होंगे, जो ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिला कर मार्च करेंगे। टुकड़ी के सदस्यों की औसत आयु 25 वर्ष है। इन कर्मियों को भारतीय नौसेना की सभी शाखाओं से चयनित करके दो महीने से अधिक का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट कमांडर इंद्रेश चौधरी, लेफ्टिनेंट कमांडर काजल भारवी और लेफ्टिनेंट दिविंदर कुमार करेंगे।


17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी और नाविक शामिल


उन्होंने बताया कि नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी भी लघु भारत का प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी और नाविक शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता, सैन्य कौशल और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है। भारतीय नौसेना के ‘युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल’ होने के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए परेड और बीटिंग रिट्रीट में भाग लेनेवाले सभी कर्मी आत्मनिर्भरता के माध्यम से समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेंगे।


नौसेना की झांकी


देश के हितों की रक्षा के लिए गौरव और प्रतिबद्धता से भरे इतिहास के साथ भारतीय नौसेना की झांकी ‘मजबूत राष्ट्र’ के लिए मजबूत नौसेना की आवश्यकता का एक ज्वलंत चित्रण होगी। भारतीय नौसेना अपनी बहुआयामी संपत्तियों के साथ भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए कभी भी, कहीं भी और भारत के विकास, गौरव और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। झांकी में स्वदेशी फ्रंटलाइन जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर को दशार्या जायेगा, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी को मुंबई में नौसेना के बेड़े में शामिल किया था। झांकी के कमांडर लेफ्टिनेंट कमांडर ममता सिहाग और लेफ्टिनेंट विपुल सिंह गहलोत होंगे।


नौसेना बैंड


भारतीय नौसेना बैंड का नेतृत्व एम. एंटनी राज, एमसीपीओ संगीतकार प्रथम श्रेणी करेंगे तथा जिसमें 80 संगीतकार शामिल होंगे। यह सभी गर्व और सम्मान के साथ परेड में दिल को छू लेनेवाली और पैर थिरकने को मजबूर करने वाली धुनों का प्रदर्शन करेंगे। नौसेना का यह बैंड 29 जनवरी को गणतंत्र दिवस समापन समारोह के प्रतीक बीटिंग रिट्रीट में विजय चौक पर कई नई रचनाएं पेश करके प्रभावशाली प्रदर्शन करेगा। इस बैंड में पहली बार छह महिलाएं शामिल हो रही हैं।

Share this:

Latest Updates