Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के नाम दो-दो विश्व रिकॉर्ड, 25 लाख से ज्यादा दीये जला कर तोड़ा अपना ही कीर्तिमान

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के नाम दो-दो विश्व रिकॉर्ड, 25 लाख से ज्यादा दीये जला कर तोड़ा अपना ही कीर्तिमान

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश की अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जला कर नया रिकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रिकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 06 बज कर 05 मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था। मंच से आदेश होने के बाद स्वयंसेवकों ने निर्धारित 25 मिनट के समयांतराल में 28 लाख दीप प्रज्वलित कर दिये। इसके बाद गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गयी। घाट संख्या 01 से 55 तक जले दीयों की संख्या ड्रोन से 28 लाख से ज्यादा गिनी गयी। इसके बाद गिनीज बुक की ओर से योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।
गिनीज बुक के अधिकारी ने बताया, ‘हम अयोध्या में आकर खुश हैं। दो विश्व रिकॉर्ड की घोषणा करते हैं। पहला रिकॉर्ड है कि सरयू किनारे सबसे ज्यादा लोगों ने आरती में एक साथ हिस्सा लिया। सरयू के किनारे 01 हजार 121 लोगों ने एक साथ आरती में भाग लिया। दीपोत्सव के नाम 22 लाख से ज्यादा दीये जलाने का मौजूदा रिकॉर्ड है, लेकिन इस बार इसे तोड़ते हुए 25 लाख दीये सरयू के किनारे जलाये गये।


दीपोत्सव का आयोजन


सरयू के तट पर बीते कई सालों से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं। इस बार भी योगी ने न सिर्फ भगवान राम का स्वागत किया, बल्कि उनके रथ को भी खींचा। दीप जलने से पहले अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विरासत और विकास का काम जो शुरू हुआ है, वह यूपी में रुकने नहीं पायेगा। उन्होंने महाकुंभ 2025 के लिए अयोध्या धाम को तैयार रहने को भी कहा।

पुष्पक विमान से उतरे राम, योगी आदित्यनाथ ने खींचा रथ

1000744031


आज अपने ‘लला’ के आगमन की खुशी में अयोध्या नगरी झूम रही है। 500 वर्ष बाद ‘रामलला की उपस्थिति’ में बुधवार को रामनगरी में आयोजित दीपोत्सव में 28 लाख दीये प्रज्वलित किये गये। बुधवार को दीपों के कीर्तिमान बनने से पहले ही अध्यात्म, संस्कृति व परम्परा का अनूठा संगम देखने को मिला। इन आयोजनों के साक्षी बनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अयोध्या पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ इन सभी नेताओं ने पहले पर्यटन विभाग द्वारा लगायी गयी झांकी का अवलोकन किया। इसके बाद भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की अगुआनी की। इसके बाद भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण को रथ पर बैठा कर कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री योगी समेत सरकार के मंत्रियों ने रथ खींचा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है। इसका इंतजार बेसब्री से न केवल अयोध्या, बल्कि समूचा देश कर रहा था। पूरी अयोध्या नगरी का दुल्हन की तरह शृंगार किया गया है। रामलला की उपस्थिति में यह पहला और योगी सरकार का आठवां दीपोत्सव है।
साकेत महाविद्यालय से कुल 18 झांकियां निकाली गयीं। इनमें 11 सूचना व सात पर्यटन विभाग की हैं। ये झांकियां रामायण के प्रसंगों पर आधारित हैं। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति का भी परिचय दिया। फरुआही, बमरसिया, मयूर, बहरूपिया, अवधी, थारू समेत अनेक लोकनृत्य कर लोगों को अपनी संस्कृति का परिचय दिया।

1000744029

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बनेगा महाआरती का रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस बार एक और बड़ा रिकॉर्ड बना। यह रिकॉर्ड है सरयू तट पर महाआरती का। शाम को सरयू आरती में 1100 बटुक, 157 संत व मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सभी बटुक एक ही वेशभूषा में नजर आये। लगभग 15 मिनट तक होनेवाली आरती में इतनी संख्या में बटुकों का जुटना भी रिकॉर्ड है।

संध्या बेला से शुरू हुआ दीपों का प्रज्वलन


संध्या बेला के समय ही दीपों को जगमग करने का कार्य शुरू हुआ। 25 लाख दीपों को जगमग करने के लिए राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाये गये हैं। इन्हें प्रज्वलित करने की जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलंटियर्स को दी गयी थी। दीप जलने के बाद गिनीज बुक की टीम ड्रोन से गिनती कर रिजल्ट घोषित कर देगी।

500 ड्रोन दिखायेंगे श्रीराम की वीर मुद्रा, आतिशबाजी भी दिखेगी


अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिये भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। शो के जरिये प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दिव्य दर्शन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में खासतौर से लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता नजर आयेगा। दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जायेगा। ड्रोन शो के जरिये रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिये दर्शाया और दिखाया जायेगा। पुराने सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी की जायेगी।

Share this:

Latest Updates