Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंडर-23 सीके नायडू ट्राफी : झारखंड व महाराष्ट्र का मैच ड्रॉ पर समाप्त,  झारखंड को मिले तीन अंक

अंडर-23 सीके नायडू ट्राफी : झारखंड व महाराष्ट्र का मैच ड्रॉ पर समाप्त,  झारखंड को मिले तीन अंक

Dhanbad news: झारखंड और महाराष्ट्र की अंडर-23 टीमों के बीच टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेला गया कर्नल सीके नायडू ट्राफी का मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। पहली पारी में 202 रनों से पिछड़ी महाराष्ट्र की टीम ने बुधवार को मैच के चौथे व अंतिम दिन खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 248 रन बनाए थे। हालांकि पहली पारी के आधार पर झारखंड को तीन अंक मिले। वहीं महाराष्ट्र को एक अंक से संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र ने सुबह अपनी पारी एक विकेट पर 27 रनों से आगे बढ़ाई। ओपनर अनिकेत नलवाडे आज झारखंड के गेंदबाजों के सामने अड़कर खड़े हो गए और जीत की उनकी संभावना को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। अनिकेत 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए दिग्विजय पाटील (71 रन) के साथ मिलकर 107 रन जोड़े। वहीं झारखंड के ओम सिंह ने 53 पर दो विकेट लिए। वहीं सत्य सेतु ने 11 पर एक और जतिन पांडेय ने 61 रन पर एक विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर :

महाराष्ट्र (पहली पारी) : 401 रन।

झारखंड (पहली पारी) : 603/9 (पारी घोषित)।

महाराष्ट्र (दूसरी पारी) : चार विकेट पर 248 रन।

Share this:

Latest Updates