Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Unfaithful Husband : संबंधों में गर्माहट नहीं रही तो सोशल मीडिया पर परोस दी पत्नी की अश्लील तस्वीरें

Unfaithful Husband : संबंधों में गर्माहट नहीं रही तो सोशल मीडिया पर परोस दी पत्नी की अश्लील तस्वीरें

Odisha News : वैवाहिक जीवन में थोड़ा कलह क्या हुआ पति ने कुछ ऐसा कर डाला कि पत्नी समाज में सिर उठाकर चलने लायक तक नहीं रही। संबंधों में गर्माहट खत्म होते ही उसने उसकी कुछ निहायत निजी और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो वायरल कर दी। अब जबकि उसकी पत्नी एक शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत है,यह तस्वीरें सिकड़ों छात्र-छात्राओं तक पहुंच गई। ऐसे में उसके दिल पर क्या गुजर रही होगी, समझा जा सकता है…

थाने में लिखाई रपट, कहा-आत्महत्य कर लूंगी

बहरहाल, शिक्षिका ने इस मामले में हीराकुद थाना में रपट दर्ज कराते हुए कहा है कि अगर उसके मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई और उसे उसके पति के करतूत और अत्याचार से राहत नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पति की इस हरकत से तंग आकर उसने उसके परिवार के लोगों से भी बात की और पति को समझाने को कहा, परंतु उसने किसी की बात नहीं मानी और मनमानी करता गया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए हीराकुद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

2019 में हुई शादी, एक पखवाड़े में ही हुआ मतभेद

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसकी शादी 2019 में कटक निवासी सलमान के साथ हुई थी। विवाह के एक पखवाड़े के अंदर ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गया। इसके बाद पति द्वारा प्रकाशित किए जाने से हताश वह महिला हीराकुद लौट आई और वही काम करने लगी। इसके बाद दोनों ने अदालत में तलाक के लिए आवेदन दे दिया जो विचाराधीन है।

Share this:

Latest Updates