Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची अयोध्या, बृहस्पति कुंड में दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की मूर्तियों का करेंगी अनावरण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची अयोध्या, बृहस्पति कुंड में दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की मूर्तियों का करेंगी अनावरण

Ayodhya News : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केन्द्रीय मंत्री का काफिला सिविल लाइन्स स्थित होटल पहुंचा, जहां कुछ देर विश्राम के बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुईं।
केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों संत त्यागराज स्वामीगल, पुरन्दर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण करेंगी।
बृहस्पति कुंड परिसर में स्थापित की गयीं ये मूर्तियां भारतीय संगीत, भक्ति और कला परम्परा का जीवंत प्रतीक हैं। इन संत संगीतज्ञों ने भक्ति संगीत को भारतीय संस्कृति का आत्मस्वर बनाया। अब उनकी मूर्तियों का अयोध्या की पावन भूमि पर स्थापित होना उत्तर-दक्षिण सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है।

Share this:

Latest Updates