Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड समेत पांच राज्यों के गृह सचिव के साथ 11 अक्टूबर को बैठक करेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय

झारखंड समेत पांच राज्यों के गृह सचिव के साथ 11 अक्टूबर को बैठक करेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय

Jharkhand news, national news, New Delhi news, Ranchi news : एसआरई फंड को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय झारखंड समेत पांच राज्यों के गृह सचिव के साथ 11 अक्टूबर को बैठक करेगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एसआरई फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर वर्क प्लान और खर्च को लेकर झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के साथ बैठक की जायेगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जायेगी। इस बैठक में राज्य के 16 जिलों रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ  राज्य के आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम पर भी चर्चा हो सकती है।

Share this:

Latest Updates