Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंच पर बेहोश होकर गिरे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

मंच पर बेहोश होकर गिरे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

Mumbai news, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : यवतमाल जिले के पुसद में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गया। वह भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गडकरी को सम्भाल लिया। कुछ देर तक उनका प्राथमिक इलाज किया गया और इसके बाद उन्होंने फिर से अपना भाषण पूरा किया।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पुसद में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को सम्बोधित कर रहे थे। गडकरी कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। सम्बोधन के दौरान अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सम्भाला और तत्काल इलाज के लिए ले गये। चुनावी सभा समाप्त होने पर गडकरी की मेडिकल जांच की गयी है और उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।

बाद में गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “एक्स” पर पोस्ट किया, “पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन, अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है, इसलिए वे दूसरे चरण के भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में निकले हैं।

यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले उन्हें 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान चक्कर आया था। उस समय मंच पर महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी उपस्थित थे। उन्होंने गडकरी को सम्भाला था और उनका तत्काल इलाज किया गया था।

Share this:

Latest Updates