Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओड़िशा की चिल्का झील में रात को दो घंटे तक फंसे रहे केन्द्रीय मंत्री रूपाला

ओड़िशा की चिल्का झील में रात को दो घंटे तक फंसे रहे केन्द्रीय मंत्री रूपाला

Union Minister Rupala stuck in Chilka Lake of Odisha for two hours at night, New Delhi top news: केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नाव रविवार की रात ओडिशा की चिल्का झील में लगभग दो घंटे तक फंसी रही।

फंसने के कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के समय दिशा का सही पता नहीं चल पाया हो, नेटवर्क नहीं मिलने से भी नाव के फंसने की आशंका जतायी जा रही है। एक अधिकारी के अनुसार रात के कारण ऐसा हुआ हो सकता है। हालांकि, इसके बाद प्रशासन की ओर से अन्य जहाज भेज कर मंत्री सहित भाजपा के पदाधिकारियों को यहां से निकाला गया और उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

नाव पर फंसे रहने के दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कुछ अन्य स्थानीय पार्टी नेता भी थे। यह घटना तब हुई जब मंत्री ने खुर्दा जिले के बालूगांव से अपनी यात्रा शुरू की और ब्लू लैगून के माध्यम से पुरी जिले के सातपाड़ा जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates