Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनोखी शादी : वरमाला के तुरंत बाद दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, इसके बाद पेपर पढ़कर दूल्हा और बाराती रह गए अचंभित

अनोखी शादी : वरमाला के तुरंत बाद दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, इसके बाद पेपर पढ़कर दूल्हा और बाराती रह गए अचंभित

आजकल शादी विवाह में अनोखे डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। कभी दूल्हा जमकर मस्ती करता दिखाई देता है तो कभी बाराती डांस करके शादी में चार चांद लगा देते हैं। वहीं हाल ही में दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के अनोखे अंदाज ने बारातियों के होश उड़ा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन अपने मन की बात अपने पति से किस अनोखे अंदाज में मनवा रही है। वहीं सभी दोस्तों और बारातियों के बीच दूल्हा भी अपने होने वाली पत्नी की इच्छा मानने से इंकार नहीं कर पाता है।

दुल्हन ने इन 8 शर्तो पर दूल्हे से कराया साइन

इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन सही मौका देखते ही अपने होने वाले पति से वरमाला के तुरंत बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन करवा लेती है। इस दौरान बारातियों और दोस्तों को देख दूल्हा उदास मन से पेपर साइन कर दिता है। इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर जो जो लिखा है उसे सुनकर आपको भी दुल्हन का ये अंदाज काफी प्रभावित करेगा। दुल्हन की आठ शर्तों में से पहली है की महीने में सिर्फ एक ही पिज्जा खाना होगा तो वहीं दूसरी में घर के खाने को हमेशा हां कहना है। हर दिन साड़ी पहननी है। लेट नाइट पार्टी कर सकते हो लेकिन सिर्फ मेरे साथ। रोजाना जिम जाना होगा। संडे का ब्रेकफास्ट तुमको बनाना होगा। हर पार्टी में अच्छी फोटो क्लिक करना ही होगा‌। हर 15 दिन बाद शॉपिंग पर ले जाना होगा।

लोगों ने किए ऐसे- ऐसे कमेंट

इस वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट को देख फैन्स इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है यह नया था। अब पहले ही पेपर साइन करवा लो।  वहीं दूसरे फैन ने कहा कुछ शर्तें तो सही हैं, लेकिन कुछ बेहद खराब हैं। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अच्छा है पहले ही साइन करवा लिया वरना पति तो बाद में अपनी बात से पलट जाते हैं।

Share this:

Latest Updates