Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘यूपी में का बा’ गीत से धूम मचाने वाली भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह बनीं यूपी की बहू, हिमांशु के साथ लिये सात फेरे

‘यूपी में का बा’ गीत से धूम मचाने वाली भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह बनीं यूपी की बहू, हिमांशु के साथ लिये सात फेरे

‘यूपी में का बा’ गीत से पूरे उत्तर भारत में धूम मचाने वाली भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन चुकी हैं। इस गीत से नेहा ने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर  करारा प्रहार किया था। आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था और खूब समर्थन भी मिला था। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशु सिंह से हुई। यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था।

योगी पर किया था तीखा व्यंग

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपुरी गाने का वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

Share this:

Latest Updates