Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP MLC ELECTION : एटा में SP उम्मीदवारों को पीटा, BJP पर…

UP MLC ELECTION : एटा में SP उम्मीदवारों को पीटा, BJP पर…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) में मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव काउंसिल यानी विधान परिषद (MLC) चुनाव में मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के तहत नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान 22 मार्च को कलक्ट्रेट में फिर बवाल हो गया। आरोप है कि कलक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सपा प्रत्याशियों के कपड़े भी फट गए। उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना के बाद कलक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नामांकन के दौरान भी हुई थी मारपीट

नामांकन के दौरान भी कलक्ट्रेट के बाहर सपा और भाजपा पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। सपा प्रत्याशियों के पर्चे छीनने का आरोप लगाया गया। आज की घटना में प्रशासन की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Share this:

Latest Updates