Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते कांवरियों पर चढ़ा दिया डंपर, 6 की दर्दनाक मौत, सभी…

… और देखते ही देखते कांवरियों पर चढ़ा दिया डंपर, 6 की दर्दनाक मौत, सभी…

UP-MP News : मध्यप्रदेश के 7 कांवरियों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में डंपर ने देखते ही देखते रौंद दिया। 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

हादसे में जबर सिंह (28), रनवीर सिंह (30), मनोज पाल सिंह (30), रमेश पाल (30), नरेश पाल (45) और विकास की मौत हुई है। हाथरस ​​​​​​DM रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। हादसे में घायल अभिषेक पाल (19) को ग्वालियर लाकर बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गांव वालों ने किया चक्का जाम

सभी कांवरिये हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे थे। मृतक कांवड़िये ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे। कांवड़ियों के शव ग्वालियर लाए गए हैं। गांववालों और परिजन ने बड़ागांव खुरैरी में रोड पर सभी 6 शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। घटना 22 जुलाई की देर रात सवा दो बजे की बताई जा रही है। 

ढाबे पर खाना खा रहे थे सभी कांवरिया

मौके पर मौजूद एक कांवरिये ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया। हादसा हाथरस में कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे पर हुआ। आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था।

Share this:

Latest Updates