Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

Severe Accident : … और सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

UP News, Basti, Sever Road Accident, 5 Members of Same family died : बस्ती में भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण था कि पूरी कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी, मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल बेटे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया। हादसा मुंडेरवा थाना क्षेत्र में खजौला पुलिस चौकी के पास हुआ।

दिवाली मनाने कार से घर जा रहा था परिवार

प्रयागराज में जल निगम में एई के पद पर विनोद कुमार तैनात थे। उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता था। 23 अक्टूबर को विनोद कुमार (42), अपनी मां सरस्वती, पत्नी नीलम (34), बेटी श्रेया और बेटे यथार्थ के साथ कार से दिवाली मनाने संतकबीरनगर जा रहे थे। मूल रूप से वह खलीलाबाद क्षेत्र के हरपुर ढोडहि के रहने वाले थे। ब्रेजा कार में सवार पूरा परिवार लखनऊ से निकला था। रात के वक्त हाईवे किनारे कंटेनर खड़ा था। कार की स्पीड तेज थी। 8 बजे अंधेरा होने के कारण अंदाजा नहीं लगा और कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी कार में बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बमुश्किल गैस कटर से कार को काटकर सभी को निकाला गया। क्रेन से कार को कंटेनर से निकाला गया।

इनकी हुई मौत

हादसे में एई विनोद कुमार, उनकी मां, पत्नी, बेटी की मौके पर मौत हो गई। बेटा यथार्थ ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के करीबी और रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई।

Share this:

Latest Updates